Class Doubts - Module 6 - Hindi Batch


इस दुनिया में ज्यादातर लोग सेफ्टी एंड सिक्योरिटी के साथ जीवन जीना चाहते हैं। बीमा एक ऐसी चीज है; यह उन्हें सेफ एंड सिक्योर महसूस कराता है और उन्हें आराम से जीवन जीने में मदद करता है। बीमा जरूरतों और आपात स्थितियों के मामले में किसी व्यक्ति को फाइनेंसियल नुकसान से बचाने में मदद करता है। लोगों के पास अपने स्वास्थ्य, घर, वाहन, संपत्ति और जीवन के लिए कई चीजों का बीमा होता है। 

फाइनेंसियल नुकसान के जोखिम से बचाव के लिए बीमा पॉलिसियों का उपयोग किया जाता है। बीमा शब्द का अर्थ कंपनसेशन के लिए रिस्क को एक एंटिटी से दूसरी एंटिटी में ट्रांसफर करना है। उदाहरण के लिए, यदि किसी व्यक्ति के पास बाइक है, तो संभवत: चोरी या एक्सीडेंटल डैमेज के किसी भी नुकसान से सुरक्षा के लिए बाइक का बीमा किया जाता है। लोग अपने जीवन में बीमा के महत्व को जानते हैं। 

शेयर बाजार दौलत पैदा करने की जगह है, उसे खोने की नहीं। हमें शेयर बाजार में हमेशा सुरक्षित रहना चाहिए और ऑप्शंस बीमा की तरह है जिसे रिस्क मैनेजमेंट टूल के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। शेयर बाजार में, अपने पोर्टफोलियो को नुकसान से बचाने के लिए ऑप्शंस को बीमा के रूप में इस्तेमाल किया जाना चाहिए। ऑप्शंस में, ऐसी कई स्ट्रेटेजीज हैं जिनका उपयोग व्यक्ति मार्किट ट्रेंड्स के अनुसार कर सकता है। 

इसलिए, मेरे लर्नर्स को ऑप्शन ट्रेडिंग स्ट्रेटेजीज को सिखाने की आवश्यकता हो जाती है, जो मेरे कोर्स "ए कम्पलीट कोर्स ऑन इंडियन स्टॉक मार्किट ", के Module 6, में शामिल हैं। 

ट्रेडिंग डिसिप्लिन ट्रेड को मैनेज करने का एक तरीका और एक कम्फर्ट जोन के बारे में है। बिना बीमा के शेयर बाजार में शामिल न हों। शेयर बाजार में हमेशा सुरक्षित रहें और वेल्थ क्रिएट करें। 

Module 6 में ऑप्शन ट्रेडिंग स्ट्रेटेजीज से संबंधित सभी चीजें शामिल हैं। Module 6 में चैप्टर्स हैं- 

क्लास 45। ऑप्शन ट्रेडिंग स्ट्रेटेजीज। 

क्लास 46। Moneyness ऑफ़ द ऑप्शंस। 

क्लास 47। द बुल कॉल स्प्रेड। 

क्लास 48। द बुल पुट स्प्रेड। 

क्लास 49। बीयर पुट स्प्रेड। 

क्लास 50। द बीयर पुट स्प्रेड। 

क्लास 51। द बीयर कॉल स्प्रेड। 

क्लास 52। लॉन्ग स्ट्रैडल। 

क्लास 53। शार्ट स्ट्रैडल। 

क्लास 54। लॉन्ग स्ट्रैंग। 

क्लास 55। शार्ट स्ट्रैंग। 

क्लास 56। आयरन कोंडोर स्ट्रेटेज। 

क्लास 57 । आयरन फ्लाई स्ट्रेटेजी एस्प्लेनेड। 

यह न केवल महत्वपूर्ण है बल्कि यह सीखना बहुत ही महत्वपूर्ण है कि ट्रेडिंग एक ऐसा खेल है, जो आपके फाइनेंसियल हेल्थ को दांव पर लगा सकता है। कोई भी पैसा खोना नहीं चाहता है, लेकिन फिर भी बहुत से लोग खोते हैं, इसलिए ऑप्शन ट्रेडिंग स्ट्रेटेजीज में कॉंफिडेंट होना आवश्यक है। क्योंकि एक बार जब व्यक्ति हारने लगता है तो वह भावनात्मक रूप से कमजोर हो जाता है और घबराया हुआ दिमाग समझदार निर्णय नहीं ले पाता है। इसलिए, अपने दिमाग को शांति से रखना ऑप्शन ट्रेडिंग स्ट्रेटेजीज की सबसे पहली आवश्यकता है। 

अगर आपने मेरे कोर्स, "ए कम्पलीट कोर्स ऑन इंडियन स्टॉक मार्किट ", में एनरोल किया है और आपको Module 6 के किसी भी वीडियो क्लासेज से रिलेटेड कोई भी डाउट है तो आप यहां इस ब्लॉग के नीचे कमेंट करके पूछ सकते है।

वैसे तो आपको एक zoom link भेजा जायेगा और में भी रेगुलरली डिफरेंट टाइम पर आपके सभी सवालो का जवाब देने के लिए लाइव डाउट सेशंस लेता रहूँगा। साथ ही साथ, आप अपने सवाल यहां भी पूछ सकते है।

हर Module के लिए ऐसे ही एक ब्लॉग बनाया गया है। एक ही आशा है की सवाल पूछते टाइम इस बात का ध्यान रखा जाए की सवाल Module सम्बंधित ही हो और चैप्टर के नाम के साथ ही पुछा जाए।

आपका

कुंदन किशोर

Module 6 से रिलेटेड कोई भी डाउट आप यहां पोस्ट कर सकते है।

Kundan Kishore

Curator - A Complete Course on Indian Stock Market