Class Doubts - Module 1 - Hindi Batch

जीवित प्राणी , पेड़ पौधे , नदी - पहाड़ से लेकर कोई भी निर्जीव वस्तु जो इस संसार में है। अनंत आसमान के ऊपर से पाताल लोक की गहराई तक हर चीज़ हमेशा से हमारी जिज्ञासा का विषय रहा है। मानव जाती ने हर चीज़ के अस्तित्व पे सवाल उठाये हैं और गहराई से अध्ययन करके उसे अच्छे से समझा है। प्राकृतिक चीज़ों के साथ साथ जैसे जैसे मानव ने विकास किया कृत्रिम चीज़ें भी हमारे जीवन का हिस्सा बनती चली गयी।

स्टॉक मार्किट भी हमारी ही बनायीं हुई एक व्यवस्था है। इतिहास में अगर जायेंगे तो पश्चिमी देशों में इज़ाद की हुई एक व्यवस्था है। मगर दुनिया के लगभग सारे देशों में यह बनायीं जा चुकी है। इस कोर्स के लांच करने से पहले मैंने सैकड़ों सेमिनार किये स्टॉक मार्किट के ऊपर। मगर इक्का दुक्का लोगों ने ही यह सवाल पुछा की आखिरी स्टॉक मार्किट है ही क्यों?

और शायद यही सबसे बड़ी वजह है की हमारे देश में स्टॉक मार्किट को लगभग सट्टा बाजार का नाम दे दिया गया है।

इसी कारण मैंने अपने कोर्स "ए कम्पलीट कोर्स ऑन इंडियन स्टॉक मार्किट" का जब syllabus लिखना शुरू किया तो सबसे पहला चैप्टर यही रखा -

क्लास 1। स्टॉक मार्किट क्यों अस्तित्व रखता है?

इसके साथ साथ Module 1 में मैंने सारे ऐसे टॉपिक्स रखे हैं जो बहुत ही सरल भाषा में स्टॉक मार्किट से सम्बंधित जितने भी आम आदमी के सबसे सामान्य प्रश्न हैं, उनके जवाब है।

Module 1 के बाकी चैप्टर्स है –

क्लास 2। कोई व्यक्ति स्टॉक मार्किट में पैसे कैसे बनता हैं?

क्लास 3। लोग स्टॉक मार्किट में पैसा क्यों गवाते है?

क्लास 4। शेयर्स में निवेश करने के क्या जोखिम हो सकते हैं?

क्लास 5। स्टॉक मार्किट ऊपर और नीचे क्यों जाता है?

क्लास 6। स्टॉक मार्किट में बिना किसी की मदद के निवेश कैसे करें?

क्लास 7। DEMAT trading account और trading terminal क्या होता हैं?

क्लास 8। इन्वेस्टिंग और ट्रेडिंग में क्या अंतर होता हैं?

क्लास 9। स्टॉक मार्किट में निवेश करने और बेचने का सही समय कब होता है?

क्लास 10। स्टॉक मार्किट में निवेश करने के क्या क्या तरीके है?

क्लास 11। Stock Broker कौन होते है और सही Stock Broker कैसे चुने?

क्लास 12। स्टॉक मार्किट में Investors कौन होते हैं?

अगर आपने मेरे कोर्स, "ए कम्पलीट कोर्स ऑन इंडियन स्टॉक मार्किट ", में एनरोल किया है और आपको Module 1 के किसी भी वीडियो क्लासेज से रिलेटेड कोई भी डाउट है तो आप यहां इस ब्लॉग के नीचे कमेंट करके पूछ सकते है।

वैसे तो आपको एक zoom link भेजा जायेगा और में भी रेगुलरली डिफरेंट टाइम पर आपके सभी सवालो का जवाब देने के लिए लाइव डाउट सेशंस लेता रहूँगा। साथ ही साथ, आप अपने सवाल यहां भी पूछ सकते है।

हर Module के लिए ऐसे ही एक ब्लॉग बनाया गया है। एक ही आशा है की सवाल पूछते टाइम इस बात का ध्यान रखा जाए की सवाल Module सम्बंधित ही हो और चैप्टर के नाम के साथ ही पुछा जाए।

आपका

कुंदन किशोर

Module 1 से रिलेटेड कोई भी डाउट आप यहां पोस्ट कर सकते है।


Kundan Kishore

Curator - A Complete Course on Indian Stock Market